शाहजहांपुर, अक्टूबर 5 -- खुटार। क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी अनिल कुमार की पुत्री नेहा देवी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता अनिल कुमार व उसकी मां की काफी समय पूर्व मौत हो चुकी है। वह घर में अकेली ही रहती है, माता-पिता की मौत हो जाने के बाद उसके चाचा प्रदीप कुमार ने उससे चालीस हजार रुपए उधार लिए थे और कहा था कि यह रुपए एक महीने बाद वापस कर देंगे।

चाचा के द्वारा धमकी एक माह बीत जाने के बाद जब प्रदीप कुमार से नेहा देवी ने अपने रुपए वापस मांगे तब प्रदीप कुमार ने हीला हवाली करते हुए कहा कि अभी रुपए नहीं है थोड़े दिन और बीत जाने दो उसके बाद दे देंगे। करीब 5 माह बीत जाने के बाद जब प्रदीप ने रुपए वापस नहीं दिए तब नेहा देवी ने अपने रुपए मांगे। तभी प्रदीप कुमार ने नेहा देवी के साथ मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी दी और कहा...