बांदा, मई 27 -- बांदा। सूने घर में घुसे चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। भतीजे के गर्भवती होने पर चाचा ने जबरन दवा खिला कर गर्भपात करा दिया। पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जांच शुरू की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। मां खेत गई थी। पिता बाहर काम करता है। इसी बीच मौका देख रिस्ते का चाचा श्रीबाबू घर में घुस आया और उसने दुष्कर्म किया। किशोरी ने घरवालों को बताने का प्रयास किया तो वह धमकी देकर चुप करा देता था। यह सिलसिला छह माह से लगातार चल रहा था। जब भी किशोरी की मां बकरी चराने जाती। तभी आरोपी श्रीबाबू घर में घुस आता और जबरन दुष्कर्म करता था। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। महिलाओं ने उससे पूछताछ की। लेकिन इस ओर से किशोरी अंजान थी। जब आरोपी युवक ...