सोनभद्र, अप्रैल 18 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा नगर पंचायत में हुई एक शर्मसार करने वाली घटना में दुष्ट चचरे चाचा ने अपनी 13 साल की नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बना लिया। बीते साल अक्तूबर माह में हुई घटना के बाद दुष्कर्म का शिकार पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों को इसका पता चला। पीड़िता से मिली जानकारी से परिजन हतप्रभ रह गये। घटना की सूचना अनपरा पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी चाचा चन्द्र प्रकाश पुत्र छोटे लाल निवासी रेहटा थाना अनपरा उम्र 30 वर्ष को पास्को और रेप की विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें- रांची में भाई ने किया बहन से रेप, नाबालिग बच्ची बनी मां; आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.