चाचा ने गांव के चार लोगों पर भतीजे को आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप
आगरा, जून 4 -- एकता क्षेत्र में युवक का शव नहर में मिला था। मामले में अब मृतक के चाचा ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के चाचा दिनेश तोमर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा विकास कुमार गांव के फौरन सिंह के यहां खेतों में मजदूरी करता था। आरोप है कि काफी समय से फौरन सिंह ने विकास को मजदूरी नहीं दी थी। जब भतीजे से उन्हें बताया तो वह उसे लेकर फौरन सिंह के पास पहुंचे। मजदूरी देने का आग्रह किया। इस पर कहासुनी हो गई। भतीजे के साथ मारपीट कर दी। परिजनों का कहना है इस घटना के बाद विकास मानसिक तनाव में आ गया। गुमसुम रहने लगा। आरोप है कि 22 मई 2026 की रात करीब 11 बजे फौरन सिंह और उसके परिजन विकास के घर पहुंचे। हिसाब करने के बहाने अपने साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.