देहरादून, मई 27 -- देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर कांग्रेस ने राजपुर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय और पूर्व विधायक राजकुमार की अगुवाई में पुरानी जेल परिसर स्थित नेहरू वार्ड में श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा है कि पंडित नेहरू ने देहरादून की इसी जेल में काफी समय तक रहे। आज यह धरोहर हमें स्वतंत्रता आंदोलन में उनके त्याग और बलिदान पर गर्व महसूस कराती है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू बहुलतावादी समाज, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय तथा साझा समृद्धि के लिए राष्ट्र के संसाधनों पर समान अधिकार और अवसर के पक्षधर थे। इस मौके पर मनमोहन शर्मा, पीयूष गौड़, अल्पना जदली, पार्षद अर्जुन सोनकर, नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.