मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- मुरादाबाद।चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र व उनके जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पोस्टर बनाए। कला प्रभारी डॉक्टर नवनीत गोस्वामी के नेतृत्व में विद्यालय के छात्रों प्रिंस, अंश, वंश, केशव, ध्रुव, यश और दीपक आदि ने मिलकर चाचा नेहरू का जन्मदिन उनके भव्य पोस्टर बनाकर बनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर सुदेश कुमार भटनागर ने छात्रों की सराहना की तथा पंडित नेहरू के जीवन दर्शन और उनकी नए भारत की संकल्पना पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों शिक्षिकाओं ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया तथा बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.