नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- सब टीवी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बीते एपिसोड में आपने देखा कि चाचा जी को पेड़ से उतारने का काम मुश्किल होता जा रहा है। चाचा जी के सामने सांप बैठा है और फिर भी गोकुलधाम वाले उन्हें नीचे नहीं उतार पा रहे हैं। चाचा जी के सामने सांप आया है तो अब्दुल ने एक सपेरे को बुलाया ताकि सांप वहां से जाए।गोकुलधाम वालों के सामने सपेरे ने रखी शर्त अब्दुल ने जिस सपेरे को बुलाया होता है को कहता है कि उसकी शर्त है कि बीन की आवाज सुनकर कोई नागिन डांस नहीं करेगा। ये सुनकर सब हैरान रह जाएंगे। फिर सपेरा बीन बजाना शुरू करेगा। सपेरे की बीन से सांप चाचा जी की तरफ बढ़ने लगता है। यह भी पढ़ें- TMKOC: पेड़ पर लटके चंपक लाल, परेशान हुए भिड़े और पोपटलालक्यों मची खलबली? सांप को चाचा जी की तरफ बढ़ता देख गोकुलधाम वालों के बीच खलबली मच जाती ...