हमीरपुर, मार्च 5 -- भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के पंचखुरा बुजुर्ग में बाइक का पहिया निकाल लेने का उलाहना देने से नाराज भतीजे ने चाचा-चाची को मारपीट करके लहूलुहान कर दिया। चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पचखुरा बुजुर्ग निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई मधुकरन सिंह खेत की रखवाली कर रहा था, तभी भतीजे अमर सिंह के मित्र बबलू प्रजापति ने बाइक का पहिया निकाल लिया। इसका उलाहना देने से नाराज होकर अमर सिंह ने घर जाकर गाली-गलौज करते हुए उसे व उसकी पत्नी मुन्नी देवी को जमकर पीटा। जिससे दोनों के गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने अमर सिंह के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...