उन्नाव, फरवरी 15 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के खरगौरा गांव निवासी मोनू यादव पुत्र बेचान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार शाम पारिवारिक चाचा रज्जन पुत्र कुशहर, उनकी पत्नी तथा बेटी पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर कहासुनी करने लगी। विरोध पर तीनों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गंभीर घायल मोनू यादव को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति-पत्नी व पुत्री सहित तीन के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.