गया, अप्रैल 23 -- अपने चाचा के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले भतीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान मऊ थाना क्षेत्र के सहबारा गांव के अरुण कुमार के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई है। सत्यम पीड़ित रविंद्र कुमार का भतीजा है। पुलिस ने तकनीकी और अन्य आधार पर जांच कर चोरी कांड का उद्भेदन किया है। टिकारी थाना के एसएचओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि विगत 11 अप्रैल को सहवारा निवासी रविंद्र कुमार ने टिकारी थाना में घर का ताला तोड़ कर चोरी किये जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो चोरी की घटना में रविंद्र कुमार का भतीजा ही चोर निकला। पकड़े गए आरोपित सत्यम की निशानदेही पर पुलिस ने रामपुर थाना क्षेत्र के गेवलबिगहा निवासी राजेश डोम के पुत्र विकास कुमार व चोरी की गई सोने का जेवर खरीदने के आरो...