बलिया, दिसम्बर 3 -- यूपी के बलिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दस साल के बच्चे की हत्या कर शव को बोरे में फेंक दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है फिलहाल उसका उपचार कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ताने से तंग आकर उसने बच्चे को मौत के घाट उतारा था। ये घटना फेफना थाना क्षेत्र के आमडारी गांव का है। रामजी वर्मा का 10 वर्षीय बेटा यशवंत उर्फ शिवम 30 नवंबर की शाम घर के सामने एक कार्यक्रम में गया था। वहां से वह गायब हो गया। परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की गई। इसी बीच, सोमवार की सुबह बालक का शव गांव के ही प्रेमचंद्र वर्मा के घर के पीछे बोरे में मिला। एसपी ओमवीर सिंह ने घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की थीं। वहीं, बुधवार को घटना का खुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.