रामपुर मथुरा (सीतापुर), मार्च 15 -- Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए। शनिवार देर रात रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बिसेसर तिराहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना खौफनाक था कि तीनों भाइयों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर जान चली गई। मृतक आपस में ममेरे और फुफेरे भाई थे, जो एक साथ अपने चाचा की बारात में शामिल होने के लिए निकले थे। इस घटना के बाद से दोनों गांवों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।शादी की खुशियां मातम में बदलीं जानकारी के अनुसार, मानपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी गोलू (32 वर्ष) अपने ममेरे भाइयों भयापुर कोडरी निवासी कुलदीप (27 वर्ष) और सुजीत (25 वर्ष) के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.