प्रमुख संवाददाता, जुलाई 10 -- राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के आदेश पर हनुमंत विहार थाने में चार घंटे के भीतर चाचा और चचेरे भाई पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। छात्रा ने अपने चाचा अर्रा नई बस्ती निवासी ब्रजेंद्र सचान और उनके बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। छात्रा ने बताया कि परिजनों ने दबाव बनाकर जबरन समझौता करा दिया था।मैडम, पति ने पड़ोसन के चक्कर में घर से निकाला मैडम मेरी दो साल की बच्ची है। पड़ोसन से पति का चक्कर चल रहा है और वह अक्सर घर में ही रहती है। उसका अपने - पति से तलाक हो चुका है। विरोध पर पति ने मासूम बेटी के साथ घर से निकाल दिया है। मायके में रहकर जीवन बिता रही हूं। यह दर्द हरबंश मोहाल निवासी महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने रखा। एक वृद्धा ने - बेटे-बहू की प्रताड़ना बयां की। कहा कि उन्हें घर से निकाला...