धनबाद, मई 20 -- धनबाद जेल की सुरक्षा चाक-चौबंद की जाएगी। डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार की अगुवाई में मंगलवार को पुलिस की विशेष टीम ने धनबाद जेल की सुरक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा जवानों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा। डीएसपी पुलिस बल के साथ धनबाद मंडल कारा पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी सतर्कता के सभी इंतजामों को मानकों की कसौटी पर परखा। जेल परिसर के अंदर और बाहर की सुरक्षा व्यवस्था, तैनात पुलिस बल की गतिविधियों तथा सुरक्षा संसाधनों का जायजा लिया। जेल के मुख्य प्रवेश द्वार, सुरक्षा बैरिकेडिंग, प्रहरी व्यवस्था, आगंतुक जांच प्रक्रिया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस अफसरों और जवानों से ड्यूटी से संबंधित जानकारी ली और उन्हें हर परिस्थित...