चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, 33.22 प्रतिशत गैरहाजिर
मेरठ, जून 8 -- मेरठ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा सोमवार को दोनों पालियों में चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच कराई गई। सुबह से ही अफसरों की टीम परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रही और निगरानी कराई गई। दूसरी ओर, सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाती रही। दोनों पालियों में 33.22 प्रतिशत परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा का अगला चरण मंगलवार को होगा और इस दौरान भी व्यवस्था पुख्ता करने का आदेश दिया गया है। मेरठ में सोमवार को 48 परीक्षा केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा हुई। हर पाली में 22032 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: कड़ी सुरक्षा में हुई पहले दिन की परीक्षा, 4611 अभ्यर्थियों ने छोड़ा मैदान इस दौरान एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ रेंज कलानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.