बिहारशरीफ, मार्च 15 -- चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच ली गयी सिविल कोर्ट की लिखित परीक्षा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिविल कोर्ट में चतुर्थवर्गीय कर्मियों की बहाली को लेकर जिले के 12 केंद्रों पर लिखित परीक्षा ली गई। चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच दो पालियों में परीक्षा ली गयी। करीब आठ हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। कोर्ट परिसर से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्नपत्र और उतरपुस्तिका सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया गया। परीक्षा के बाद कोर्ट परिसर में ही उतरपुस्तिका को लाया गया। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती की गई थी। परीक्षा में कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। जनता हाई स्कूल सिरारी, टाउन हाई स्कूल बरबीघा, सीएनवी कॉलेज, डीएम हाई स्कूल, मारिया आश्रम, आरडी कॉलेज, मेहुंस हाई स्कूल, संजय गांधी म...