चाकू से हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
कुशीनगर, मई 14 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भुजौली स्थित कोतरहा नाला के समीप शनिवार को हुई चाकूबाजी की घटना में घायल युवक की बुधवार की शाम गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को हत्या के प्रयास के आरोप में पहले ही जेल भेज चुकी है।
घटना का विवरण हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जिंदाछपरा निवासी छोटेलाल यादव (30) पुत्र ठगई अपने भांजे अजीत (24) पुत्र दीनानाथ निवासी हथिया, थाना खड्डा के साथ बीते शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर से मिट्टी गिराकर वापस घर लौट रहे थे। दोनों भुजौली खुर्द के कोतरहा नाला मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान नाला पर बने पुल पर बैठे भुजौली निवासी अब्बास पुत्र आलमगीर, आकाश तथा छोटेलाल पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.