देवरिया, मई 2 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को खामपार थाना क्षेत्र के परसिया छितनी सिंह निवासी कंचन गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अंकित गुप्ता पान की दुकान चलाता है। उसी दिन दुकान पर मन्टू यादव सिगरेट पीने आया था। सिगरेट का पैसा मांगने पर वह भुगतान करने से इंकार करने लगा और विवाद बढ़ने पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर खामपार पुलिस ने मु0अ0सं0 92/2026 के तहत धारा 109(1) व 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मन्टू यादव पुत्र सुभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.