औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- औरंगाबाद। नगर थाना क्षेत्र के महुआ शहीद मुहल्ला में एक युवक पर असामाजिक तत्वों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल की पहचान पवई गांव निवासी स्व. दामोदर सिंह के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है, जो औरंगाबाद में अपने मामा के घर रहकर कैटरिंग का काम करता है। सदर अस्पताल में इलाज करा रहे युवक के मामा शंभू ने बताया कि सुबह वह घर के पीछे की गली से आ रहा था, तभी गमछा से मुंह बांधे एक युवक ने उसके पेट में चाकू से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुका था। परिजनों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया गया कि हमलावर ने अपने चेहरे को ढंक रखा था जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...