उन्नाव, दिसम्बर 27 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रियदर्शिनी नगर मोहल्ला में शनिवार दोपहर घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही मां व बहन जख्मी हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां ईएमओ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप और वहीं परिजनों में कोहराम मचा रहा। प्रियदर्शिनीनगर मोहल्ला के रहने वाले 30 वर्षीय सत्यम सोनी पुत्र गनेश सोनी घर के पास स्थित नंदन वन पार्क की पुलिया पर बैठा हुआ था। इसी दरम्यान बड़ा भाई शिवम उर्फ बाबू के पहुंचने पर किसी घरेलू बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर शिवम ने चाकू से सत्यम के पेट पर हमला कर दिया। हमला में सत्यम गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी होते ही मां आशा...