चाकू से हमला करने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, जून 8 -- जहांगीरपुर कस्बा निवासी अलीम ने पुलिस को बताया कि गांव आसिफपुर स्थित कारखाने पर रविवार रात वह रस्सी बनाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान कस्बा निवासी दो लोग वहां आ गए। जिन्होंने आते ही गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और चाकू से भी हमला किया। जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर पीड़ित के दो भाई वहां पहुंच गए। जिस पर आरोपी मौके से भाग निकले। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आमिर व शमीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- चाकू से हमला करने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.