चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, अप्रैल 28 -- बड़हलगंज। कस्बे के लालगंज मोहल्ले में शनिवार की रात जितेंद्र गौड़ के पेट में चाकू मारने वाला आरोपी वसीम राईन उर्फ गुड्डू पुत्र जब्बार को पुलिस टीम ने चाकू सहित गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। उधर, ऑपरेशन के बाद घायल जितेंद्र गौड़ की हालत स्थिर है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि शनिवार की देर रात लालगंज मोहल्ले में जितेंद्र गौड़ पर आरोपी वसीम राईन ने चाकू से हमला कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने जितेंद्र के भाई लक्ष्मण गौड़ के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- नाबालिग पर जानलेवा हमले की कोशिश, तीन के खिलाफ केस दर्ज आरोपी से चाकू बरामद होने के बाद धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.