चंदौली, अप्रैल 12 -- बबुरी। थाना क्षेत्र में धनेजा गांव में रविवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली से पास लेने के दौरान दो युवक आपस में मारपीट कर लिया। इस दौरान एक युवक क्षेत्र के जरखोर गांव निवासी रवि बियार पर चाकू से हमला कर दिया। इससे रवि की कान कट गई। ग्रामीणों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...