महोबा, जनवरी 22 -- अजनर,संवाददाता। पिता की त्रयोदशी के दिन बेटे की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर घटना में शामिल एक अन्य घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना क्षेत्र के गांव लेवा निवासी रामकृपाल की मौत के बाद परिजन सोमवार 19 जनवरी को तेरहवीं का कार्यक्रम कर रहे थे। तभी दबंगों ने मृतक के पुत्र विकास से कहासुनी के बाद चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बचाव करने पर भाई आकाश, चाचा सुरजन सिंह, चचेरे भाई अनिल, प्रदीप उर्फ बाबू पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। घायलों में अनिल की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित टीमों ने मुख्य आरोपित अजय यादव और कनेरा निवासी साहब सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपितो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.