चाकू से हत्या करने की आरोपी महिला आला कत्ल के साथ गिरफ्तार
बस्ती, जून 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रुधौली थाना पुलिस ने महिला की चाकू से हत्या के मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता खुशनुमा को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक रुधौली थानाक्षेत्र के बभनी मिश्र गांव के महुआ टोला में बच्चों को चिढ़ाने की बात को लेकर हुए विवाद में खुशनुमा ने महुआ गांव निवासी माजिदा खातून की चाकू मारकर घायल कर दी थी। गंभीर रूप से घायल माजिदा खातून को एंबुलेंस से संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान मौके से हत्या में प्रयुक्त एक चाकू बरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.