भदोही, मई 28 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार के पास स्थित परसीपुर रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार देर शाम चाकूबाजी और जमकर मारपीट हुई। आधा दर्जन युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसे अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में उसे महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल से रेफर किया गया है। पुलिस ने रात में तीन आरोपितों को हिरासत में लिया। यह भी पढ़ें- तीन युवकों पर जानलेवा हमला, मुकदमा कायमघटना का विवरण थाना क्षेत्र के कोल्हण गांव निवासी इस्माल का 18 वर्षीय बेटा मो. आरिफ अपने एक साथी के साथ बाइक से परसीपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित मांस की दुकान पर गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।चाकू से हमला बताया जाता है कि जब आरिफ जान बचाकर भागने लगा तो आरोपितों ने उस पर...