चाकू से वार कर की रोसड़ा के मजदूर की नागपुर में हत्या
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- रोसड़ा। थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी एक युवक की महाराष्ट्र के नागपुर में चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रहुआ वार्ड 12 निवासी विनोद सहनी के पुत्र राजू कुमार (19) के रूप में हुई है। शुक्रवार की दोपहर बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
हत्या का कारण परिजनों ने बताया कि राजू अपने पिता के साथ नागपुर में रहकर मजदूरी करता था। उसके पिता पिछले करीब पांच वर्षों से नागपुर में मजदूरी कर रहे हैं। बताया गया कि बुधवार को राजू अपनी बकाया मजदूरी मांगने गया था। इसी बात को लेकर मालिक के लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और पेट व छाती पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस कार्रवाई घटना की सूचना पर नागपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.