खगडि़या, फरवरी 3 -- बेलदौर । एक संवाददाता जमीन विवाद में देवर सह पड़ोसी ग्रामीण डॉक्टर ने अपने भाभी को चाकू से वारकर पेट और पीठ पर कई जगह गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। महिला को पेट एवं पीठ में करीब 30 टांके लगे हैं। घटना सोमवार के दोपहर में बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर नौ फुलवड़िया गांव की बताई जा रही है। इस संबंध में पीड़ित फुलवरिया गांव के संतोष साह के पत्नी शोभा देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही देवर सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि घर निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ एवं नामजद ने चाकू से वारकर घायल कर दिया। आवेदन में आवेदिका ने निराला उर्फ छड़पन साह सहित...