गिरडीह, जून 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जान मारने की नीयत से एक राजमिस्त्री के गर्दन पर चाकू से हमला किया गया है। इस हमले में राजमिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजमिस्त्री को धनबाद भेज दिया गया है। यह घटना रविवार देर रात की है। हमले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधौड़ा निवासी मो मकबूल है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सिमरियाधौड़ा निवासी मो अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- शम्स नौजवान कमेटी के कोषाध्यक्ष पर मोहर्रम के जुलूस में जानलेवा हमला, सिर फोड़ा मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने एक आरोपी के गिरफ्तारी ...