बरेली, मार्च 6 -- बारादरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर उसका गला चाकू से रेत दिया और उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कालीबाड़ी निवासी हर्ष पाल ने बताया कि उनका 24 वर्षीय साला अभिषेक राना गुरुवार रात होली मिलने के लिए गया था। रात करीब 09:30 बजे उन लोगों को सूचना मिली कि साहू गोपीनाथ कॉलेज के पास किसी ने अभिषेक से मारपीट कर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया है। वे लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय भी वहां पहुंच गए। पुलिस तत्काल अभिषेक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। इस पर पुलिस ने अभिषेक को गांधी उद्यान के पास निजी अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.