गोंडा, अप्रैल 25 -- वजीरगंज। बिरहमतपुर के जमलापुर निवासी बकरीदी ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराए केस में बताया है कि उसका लड़का कय्यूम बीते 10 मार्च को रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुआ था। जिसमें गांव के ही मोहम्मद रियाज, रोज अली व यार मोहम्मद ने पानी कम लाने के विवाद को लेकर अभद्रता करते हुए एक राय होकर मार डालने की नीयत से रॉड, चाकू एवं लाठी से हमला कर दिया। जिससे उसका लड़का गम्भीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना उप निरीक्षक विकास गुप्ता को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...