हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी। दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी को कुछ लोगों ने गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद पीटा। कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घासमंडी, मंगलपड़ाव निवासी विनय राजपूत ने कहा कि 30 जनवरी को दोपहर 11 बजे वह अपनी दुकान के सामने से स्कूटर हटा रहा था। इसी बीच प्रमोद निवासी राजपुरा ने वहां पर आकर गाड़ी हटाने को कहा। इस बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि प्रमोद ने फोन कर दो-तीन लोग बुलाए और उसके साथ मारपीट करने के बाद दुकान के अंदर घुसकर चाकू उठाया और जानलेवा हमला कर दिया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.