चाकू से जानलेवा हमला कर वकील को किया घायल
बरेली, जून 1 -- मामा-मामी के घर गए अधिवक्ता पर एक बदमाश ने अपने साथियों के साथ चाकू से हमला करके घायल कर दिया। बीच बचाव को आए मामा-मामी से भी मारपीट की और उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया। इस मामले में थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर की पुरानी चांदमारी निवासी अधिवक्ता बृजेश मिश्रा ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे वह मोहल्ला गुलाबनगर में अपने मामा पीयूष शर्मा के घर गए थे। वह घर के बाहर बाइक पर बैठे थे उसी दौरान बिलाल घोषी नाम के बदमाश ने उन्हें पकड़कर खींच लिया और पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर मामा-मामी आए तो बिलाल ने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया और अपने दो साथियों की मदद से मारपीट की। इसके बाद उन्होंने डंडे से बिलाल पर वार किया तो वह उन्हें छोड़कर भागा। उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.