बदायूं, जून 24 -- बदायूं। चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पर गले, पैर और प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। घायल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर इलाज शुरू कराया गया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गुरुपुरी विनायक गांव निवासी रामसेवक पुत्र अंबा सहाय सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे वह खाना खाने के बाद ट्यूबवेल पर जा रहे थे। रास्ते में हाकिम सिंह के घर के सामने चौराहे पर गांव निवासी अखिलेश पुत्र जगदीश सिंह पहले से खड़ा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते अखिलेश ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने पर उसके गले, पैर और प्राइवेट ...