बस्ती, मार्च 25 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार से कक्षा 11वीं के छात्र पर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दक्षिण दरवाजा निवासी पंकज कुमार दुबे ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की शाम करीब चार बजे से पांच बजे के बीच आरोपी उदित दुबे व उसके कुछ अन्य साथियों ने गुरुदेवा आश्रम के आगे उनके बेटे लक्ष्य दुबे के साथ विवाद किया। उसे अपशब्द कहते हुए मारापीटा। इस दौरान धारदार हथियार से बेटे के गले के पीछे वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल लक्ष्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल मोतीचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जिला अस्पताल चौकी प्रभारी पवन कुमार मौर्या को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...