चाकू से गोदकर युवक की कर दी निर्मम हत्या,केस
सीतामढ़ी, मई 29 -- डुमरी कटसरी। श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के पहाडपुर गांव में एक युवक की निर्मम हत्या चाकू मारकर गुरुवार की शाम कर दी गई। मृतक विशाल पासवान (25वर्ष) पहाड़पुर गांव का निवासी है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के चचेरे भाई प्रिंस पासवान (24 वर्ष) के साथ विवाद हुआ। इसी घटना में चाकू लगने से विशाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल शिवहर सदर अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण रुपए के लेन-देन की बात बताई जा रही है। रुपए के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ। इसके बाद मारपीट एवं चाकू बाजी हुई। शिवहर के एसडीपीओ अनुशील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चाकू लगने से युवक की मौत हुई है। सदर अस्पताल पहुंचने पर युवक को मृत्यु घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.