प्रयागराज, जनवरी 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के असवारे कला दिलदारगंज गांव में बुधवार देर रात एक युवक को चाकू से गोदकर उसका सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। ईंट भट्ठे के समीप गुरुवार सुबह युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीन-चार संदिग्धों से पूछताछ में कर रही है। असवारे कला दिलदारगंज निवासी जुगुन सोनकर का बेटा 30 वर्षीय धर्मेंद्र सोनकर उर्फ धनेश मकनपुर गांव निवासी सुधीर मौर्या के ईंट भट्ठे पर गाड़ी चलाता था। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र बुधवार शाम लगभग पांच बजे सुधीर मौर्या से रुपये लेने की बात कहकर निकला था और फिर घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह धर्मेंद्र का रक्तरंजित शव ईंट भट्ठे के पास पड़ा मिला। कातिल ने धर्मेंद्र को पहले चाकू से गोदा और फिर वजनी वस्तु से प्रहार कर मौत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.