जौनपुर, फरवरी 6 -- खुटहन(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सुल्तानपुर जिले के उधरनपुर थाना करौंदी गांव निवासी एक महिला की उसके चचेरे देवर ने गुरुवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया। घटना महिला के पति के ननिहाल खुटहन थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव में हुई। घटना के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से चाकू बरामद किया गया। सुल्तानपुर के उधरनपुर गांव निवासी पवन मौर्या सूरत में रहकर नौकरी करता है। करीब एक सप्ताह पहले वह अपनी पत्नी 35 वर्षीय निशा मौर्या, चचेरे भाई आदित्य मौर्या के साथ ननिहाल ख्वाजापुर आया। यहां गुरुदीन मौर्या यानी पवन के नाना के घर ही सभी लोग रह रहे थे। गुरुवार को पवन की पत्नी निशा बरामदे में बैठी थी, बाकी सभी लोग घर के अंदर और बाहर थे। मौका देखकर आदित्य ने चाकू से निशा के गर्दन पर वार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.