चाकू से गला काटकर थाने पहुंचा युवक,मचा हड़कम्प
गोरखपुर, जून 7 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरा गांव में शनिवार को एक युवक ने चाकू से अपना गला काट लिया और गले पर गमछा लपेट कर थाने पहुंच गया। पुलिस ने पूछा तो गमझा हटा कर दिखाकर, युवक की हालत देखकर थाने में हड़कम्प मच गया और उसे तत्काल पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने घर पहुंच कर जांच की और कमरे की तलाशी ली तो उसके कमरे में खून से सना चाकू मिला और बिस्तर पर खून के निशान मिले जिसके बाद उसके आत्मघाती प्रयास की जानकारी हुई।
घटना का विवरण एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे चौरा गांव निवासी लालू (28) पुत्र राममिलन, गले में गमछा लपेटे हुए चौरीचौरा थाने पहुंचा। उसके गले से खून निकल रहा था और वह गंभीर रूप से घायल था। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.