लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- थाना हैदराबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। पुलिस टीम ने ग्राम मढ़िया सड़क क्षेत्र से मुनीश सिंह निवासी ग्राम बघमरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...