चाकू समेत दो गिरफ्तार
हापुड़, जून 12 -- हापुड़ । कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस टीम मीनाक्षी रोड और दस्तोई रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मोहल्ला सादिकपुरा के कृष्णा उर्फ गोलू तथा आदर्श नगर कालोनी के अभिषेक को अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामलों में अवैध असलहा समेत तीन गिरफ्तार यह भी पढ़ें- चाकू संग युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.