काशीपुर, अप्रैल 1 -- काशीपुर। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार की रात कुंडा कोतवाली के एसआई अर्जुन सिंह टीम के साथ चेकिंग पर थे। एक निजी हॉस्पिटल की ओर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसकी पहचान 22 वर्षीय अनुज निवासी मोहल्ला कटरा मालियान, काशीपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक बड़ा रामपुरी चाकू बरामद हुआ। वहीं, चैती मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात उपनिरीक्षक पंकज कुमार और कांस्टेबल बलवंत सिंह ने नखाशा बाजार में 26 वर्षीय आशू कुमार निवासी मोहल्ला कटरा मालियान को पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से भी एक अवैध फोल्डिंग चाकू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.