श्रावस्ती, फरवरी 16 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सिरसिया क्षेत्र के जंगलों में प्रतिबंधित पेड़ो की कटान रुकने का नाम नहीं ले रही। इसका खुलासा करते हुए सिरसिया पुलिस ने चिरान के 20 नग साखू व सागौन की लकड़ी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से अवैध चाकू भी बरामद हुआ। सिरसिया क्षेत्र में लकड़ी माफिया पूर्वी व पश्चिमी सोहेलवा के साथ ही भिनगा जंगल से प्रतिबंधित साखू, सागौन आदि के पेड़ काट रहे है। बाद में उसका चिरान कर बेंच देते हैं। इसकी शिकायत पर सोमवार सुबह सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर गुलरा फटवा की तरफ भिनगा जंगल से आते हुए गुलरा कोठी निवासी मोहम्मद शरीफ पुत्र मोहम्मद समून को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया। पूछताछ में उसके बताए स्थान से पांच नग सागौन और 15 नग साखू की लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.