चाकू लेकर थाने पहुंचा युवक, बोला काट लूंगा गला
मेरठ, जून 1 -- मवाना थाने में रविवार दोपहर एक युवक चाकू लेकर पहुंच गया और आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत कर युवक से चाकू छीन लिया। उसने आरोप लगाया कि दो साल से उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही। पत्नी और ससुरालियों पर भी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पत्नी सारे जेवरात लेकर घर छोड़कर चली गई है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मवाना के सीना गांव निवासी संदीप पुत्र राजपाल रविवार दोपहर करीब एक बजे हाथ में चाकू लेकर मवाना थाने पहुंच गया और अपना ही गला काटने की धमकी देने लगा। युवक बोला कि इसी चाकू से अपना गला काट लूंगा। पुलिसकर्मियों ने उसको समझाने का प्रयास किया। इस दौरान सिपाही ने उससे चाकू छीन लिया। इस दौरान संदीप कहता रहा कि उसकी दो साल से सुनवाई नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- थाने में छुरा लेकर पहुंचा युवक, खुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.