चाकू लगने से महिला जख्मी
दरभंगा, जून 11 -- दरभंगा। घरेलू विवाद में सदर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी में चाकू के वार से एक महिला घायल हो गई। चाकू से हाथ पर जख्म होने के बाद इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। महिला के पति मो. राजी ने बताया कि उनका छोटा भाई बराबर घर में झगड़ा- झंझट करता हैं। बुधवार जी दोपहर भी वह घर में हंगामा कर रहा था। रोकने पर उसने मुझपर डैगर से हमला कर दिया। इसी बीच मेरी पत्नी शाहीन परवीन बीच में आ गई। उसके हाथ जख्मी हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.