चाकू लगने से महिला घायल
अररिया, अप्रैल 24 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड के पकड़ी पंचायत के लोखडा गांव वार्ड नंबर 01 की एक सब्जी बेचने वाली महिला चाकू लगने से घायल हो गयी। घायल फूलो देवी को उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। इस संबंध में डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि उक्त महिला का इलाज जारी है। हालांकि फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घायल महिला के बयान पर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.