मोतिहारी, मार्च 15 -- मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भितहां गांव में बाइक सवार युवक को चाकू मार 20 हजार रुपए नकदी व सोने का चेन छीन लिया गया। मामले में भितहां गांव निवासी बली राय के पुत्र पवन कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उक्त गांव निवासी अशोक राय, सुमित कुमार व अनिकेत कुमार को आरोपित किया गया है। कहा है कि वह गुरुवार को बाइक से शंकर सरैया से सीमेंट खरीदने जा रहा था। जैसे ही वह अशोक राय के घर के सामने पहुंचा। तभी उक्त तीनों आरोपितों ने उसे घेर लिया तथा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान मारने की नियत से अशोक राय ने उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद वह बाइक से नीचे गिर गया। तभी अन्य दो आरोपित जान मारने की नियत से उसके गले में गमछा लपेटकर खींचने लगे। हल्ला पर आसपास के लोगों ने आकर बीच बचाव किया। इस दौरान आरोपित...