मोतिहारी, जनवरी 27 -- सिकरहना। ढाका थाना क्षेत्र के बड़हरवा सीवन गांव में सोमवार की संध्या चाकू मार एक युवक को जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक अशोक बैठा का पुत्र आर्यण राज है। मामले में दो आरोपी बादल पासवान व हरिश्चन्द्र पासवान को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त की गयी चाकू को भी बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। जख्मी का इलाज ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। मामले में जख्मी युवक के पिता अशोक बैठा ने पकड़े गये दोनों आरोपी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। घटना का कारण शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान दोनों के जख्मी व आरोपी के बीच हुयी कहासुनी बतायी गयी है, जिस रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.