मोतिहारी, मार्च 6 -- सिकरहना, निसं। ढाका थानान्तर्गत बड़हरवा लखनसेन में गुरुवार को चाकू मार पिता, पुत्र को जख्मी कर दिया गया। मामले में दो आरोपी रौशन कुमार व बिट्टू कुमार को आरोपी बनाया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर रामाबाबू कुमार ने दोनों आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा है कि मंगलवार की संध्या जब वे अपने दरवाजे पर बैठे थे तो दोनों आरोपी आकर गाली देने लगे। जब उनके पिता राजकुमार साह गाली देने से मना किये तो वे लोग उनके पिताजी को अंगुली तोड़ दिये तथा वे जब बीच बचाव करने गये तो उनके साथ भी मारपीट किये। इस बात को लेकर गुरूवार की सुबह जब पंचायती हो रही थी तो दोनों आरोपी पंचायती में ही उनके उपर चाकू से वार कर दिया, जिससे वे लहुलुहान हो गये। उन्हें बचाने के लिए जब उनके पिताजी आये तो उन्हें भी चाकू से मारा गया। ...