दरभंगा, जुलाई 15 -- तारडीह। सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान काली मंदिर परिसर में गत 13 जून की देर रात बरामदे गंगौली कनकपुर पंचायत के वार्ड न०- 8 के निवासी मुनेश्वर ठाकुर के 38 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार ठाकुर को अपराधियों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि गिरफ्तार किशुन कामती ने पुलिस के समक्ष संंलिप्ता स्वीकार की है। साथ ही पुलिस को बताया कि गत 13 जून की शाम पैसा लेन - देन को लेकर हाथापाई भी हुआ था। लेकिन उपस्थित ग्रामीणों द्वारा मामला शांत हो गया था। लेकिन अचानक रात में मनोज को किशुन कामती ने चाकू से हत्या कर डाला। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: तारडीह:बरामदे में सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...